मोहन नगर के राजा की आरती में सम्मिलित हुए विद्या भूमि के छात्र
शिक्षा
21-Sep-26
छिंदवाड़ा

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं का समूह सनातन परंपरा से परिचित होते हुए मोहन नगर के राजा की आरती में सम्मिलित हुआ और श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के पदाधिकारियों के निमंत्रण पर सोमवार की प्रातः काल की आरती विद्या भूमि परिवार द्वारा की गई। समिति के अध्यक्ष अमरदीप परसवानी, सक्रिय सदस्य घनश्याम पंजवानी एवं अन्य सदस्यों ने आरती के बाद विद्या भूमि परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट किया, साथ ही छात्र छात्राओं को स्वल्पाहार एवं प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर कक्षा 12 वीं के छात्रों के साथ उनके शिक्षकगण व मंडल के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।