Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चित्रों के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

चित्रों के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश
शिक्षा
21-Sep-26
छिंदवाड़ा

मेरा युवा भारत छिंदवाड़ा द्वारा “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” राष्ट्रीय संकल्प समारोह के अंतर्गत जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शहर के मध्य स्थित  पीएमश्री महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान, नशा मुक्ति शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी सुश्री सिमरन राजपूत , मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन, पर्यावरणविद् विनोद तिवारी तथा एम एल बी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक राघवेंद्र वसूले द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत से जुड़े राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में जिला युवा अधिकारी सुश्री सिमरन राजपूत द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना रहा।
Share News On