स्काउट एवं गाइड ने मनाया वर्ल्ड पीस डे
शिक्षा
21-Sep-26
छिंदवाड़ा

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सोनाखार में भारत स्काउट और गाइड के दलों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय पीस डे मनाया गया। स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं के द्वारा विश्व शांति दिवस के पोस्टर बनाकर मानव श्रृंखला बनाई गई। साथ ही सभी स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों को शांति की प्रतिज्ञा दिलाई गई। शाला के स्काउट मास्टर राम किशोर धुर्वे एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त स्काउट और गाइड छात्र छात्रों द्वारा अपने विद्यालय में छात्र छात्राओं को शांति की शपथ दिलाई गई। इसी कड़ी में प्रातः 6 बजे से मौन मैराथन दौड़ का आयोजन खुशी डेहरिया शाला नायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ किया गया। बोहता चौक टार्निंग पाइंट पर हाथ में सील लगाई गई और वापस स्कूल में समापन कर दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त स्काउट और गाइड को स्काउट मास्टर एवं शाला परिवार की और से प्रोत्साहित किया गया।