Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विद्यार्थियों को बताए यातायात नियम, सिग्नल एवं सड़क सुरक्षा के महत्व

विद्यार्थियों को बताए यातायात नियम, सिग्नल एवं सड़क सुरक्षा के महत्व
शिक्षा
21-Sep-26

सोनी कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम

छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोनी कंप्यूटर एजुकेशन में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं युवाओं को यातायात नियमों, ट्रैफिक सिग्नल, रोड सिम्बॉल तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सूबेदार लोहित शेंडे ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं ट्रैफिक सिग्नल की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर के माध्यम से संवाद करते हुए यातायात नियमों को व्यवहार में अपनाने का संदेश दिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। 

सोनी कॉलेज के संस्थापक मनोज सोनी ने विद्यार्थियों से अपील की कि कार्यक्रम में दी गई जानकारी को केवल सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन में उतारें और अपने परिवार एवं मित्रों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी के अध्यक्ष योगेश पटेल ने विद्यार्थियों को संस्था के उद्देश्यों एवं सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा और दूसरों की जिंदगी की रक्षा के लिए स्वयं की जिम्मेदारी समझकर किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूबेदार लोहित शेंडे, सोनी कॉलेज के संस्थापक मनोज सोनी, विशेष अतिथि टीआरएसएफ के संस्थापक कल्पेश पटेल, अध्यक्ष योगेश पटेल, समाजसेवी संदीप अग्निहोत्री एवं समाजसेवी डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सोनी कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती कीर्ति मनोज सोनी ने किया। इस अवसर पर सोनी कंप्यूटर एजुकेशन के प्राचार्य रोहित  वर्मा,माधव यादव, बसंता बाड़बुदे, उमेश माहौरे, अनुभूति सोनी एवं शिक्षकगण, टी आर एस एफ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।




Share News On