शक्ति नगर में राज राजेश्वरी महाद्वार का भूमि पूजन
छिंदवाड़ा
21-Sep-26
छिंदवाड़ा

वार्ड क्रमांक 41 के शक्ति नगर में रूपये तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले राजराजेश्वरी मंदिर में महाद्वार का भूमि पूजन सांसद विवक बंटी साहू ने किया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 41 के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सांसद श्री साहू ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल श्रीफल और मोती की माला के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बच्चों को ड्रग्स नशे से बचाने के लिए भी सभी को प्रेरित किया।
इस अवसर पर वार्ड के पार्षद एवं सभापति चंद्रभान देवरे द्वारा सभी अतिथियों का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हरिभाऊ मोहित कर ने भी अपने विचार वही कार्यक्रम के अंत में मंडल के उपाध्यक्ष मिलिंद नवघरे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पंकज शुक्ला, जागेंद्र अल्डक, विश्वेंद्र बेस, शरद बेन्डे, वसंत देवरे, श्याम काले, पूर्व पार्षद मनोहर गेडाम, सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे ।