भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम
छिंदवाड़ा
10-Apr-26
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक में कार्यक्रम को लेकर बनी कार्ययोजना
छिंदवाड़ा

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया ने बताया कि केन्द्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार व जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के मार्गदशन में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा मोर्चा की जिला बैठक भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उइके ने ली ।
बैठक में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई । दिनांक 13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान चलाकर अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष दीप उत्सव मनाया जाएगा । वहीं 14 अप्रैल को अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिले के ग्रामों एवं वार्डाे में सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें साथ ही जिला केन्द्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन, व्यक्तित्व पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष जी.एस. पाटिलकर, अभियान के जिला संयोजक अभिलाष गोहर, कार्यालय मंत्री भारत घई, मोर्चा जिला महामंत्री रूपेश मानेराव, जिला सहसंयोजक राकेश माइकल पहाड़े, रूपेन्द्र डेहरिया, चौरई नगर पालिका उपाध्यक्ष सिरपत नायक, परासिया नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश सोमकुवर, पार्षद जगदीश गोदरे, धर्मेन्द्र वंशकार, राजेश डेहरिया, देवेन्द्र डेहरिया, निहाल गोदरे, नीरज ब्रम्हवंशी, कमल वाजपेयी, सिद्धांत थानेसर, राम भावरकर, श्रीमती रंजीता डेहरिया, अशोक बिंझोड़, मनोज सिंगारे, मंतोष डेहरिया, शिवम डेहरिया, सुनील डेहरिया, सोहन बेलवंशी, बलराम डेहरिया, अजाबराव निरापुरे, सौरभ चौकीकर, पवन टांडेकर, हिमांशु टांडेकर, कपिल साहिलवार, सुभाष भन्नारे, पवन बुनकर सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।