Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विश्व होम्योपैथी दिवस पर जिले में लगे स्वास्थ्य शिविर

विश्व होम्योपैथी दिवस पर जिले में लगे स्वास्थ्य शिविर
छिंदवाड़ा
10-Apr-26
छिन्दवाडा 

मध्यप्रदेश शासन आयुष मंत्रालय भोपाल के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी छिंदवाड़ा डॉ. प्रमिला यावतकर के मार्गदर्शन में 10 अप्रैल को होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ.सैमुअल हैनिमेन की जयंती के उपलक्ष्य में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर जिले के 01 शासकीय होम्योपैथी चिकित्सालय नवेगांव तथा 09 शासकीय होम्योपैथिक औषधालय छिंदवाड़ा, रिधौरा, मैनीखापा, सौंसर, चिचखेड़ा, जामसांवली, पंढरी, जोबनी, खैरीतायगांव में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ.राजेन्द्र कुमार राम, डॉ.कविता मसराम, डॉ.सोना नाग शिववेदी, डॉ.प्रमोद तेंलगे, डॉ.विद्या आलोनकर, डॉ.दिनेश ढोके, डॉ.सचिन खंडार, डॉ. गीता ब्राम्हणे डॉ.शिप्रा गुप्ता, डॉ. सोनालिका सिंह, डॉ. बबीता खांडेकर, डॉ.शिवानी महाजन डॉ. अनिता शिववंशी, डॉ.शिवानी साहू, डॉ.फूलवंती पटेल, डॉ.नवज्योति बोरकर एवं होम्योपैथी के समस्त कर्मचारियों ने शिविर में अपनी सेवा दी। शिविर में कुल 1308 लाभार्थी लाभांवित हुये।
Share News On