शिविर में कृत्रिम पैर और कैलीपर पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे
छिंदवाड़ा
10-Apr-26
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजनों के लिये शिविर आयोजित
छिन्दवाडा
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार एवं डिप्टी कलेक्टर एवं उप संचालक सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की उप संचालक श्रीमती राज नंदिनी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड एरिया परासिया तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र और एलिम्को जबलपुर द्वारा जिले में निवासरत दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ व पैर एवं कैलिपर का निःशुल्क वितरण किया गया। एक कृत्रिम पैर बनाने का कास्ट लगभग 18 से 20000 हजार रूपये आता है जिसे निःशुल्क दिया गया। शिविर में दिव्यांगजन अपने सहायक उपकरण प्रकार बहुत खुश हुए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राजनंदिनी सिंह ठाकुर, सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा छिंदवाड़ा के निरपट टेकर, वाइस चेयरमैन रेडक्रॉस हितेश मिश्रा, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी पंचलाल चंद्रवंशी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर में दिव्यांगजनों के लिए गर्मी को देखते हुए भोजन व पानी की व्यवस्था व्यवस्था की गई थी। शिविर में वेस्टर्न कोल्ड फील्ड लिमिटेड के मैनेजर रवि पाटिल, एलिम्को जबलपुर के जूनियर मैनेजर श्री शुभम करेले, समाजसेवी श्री शैलेश यदुवंशी, स्वालंबन केंद्र आसरा अमरवाड़ा के संचालक मुकेश मालवी, दिव्यांग एकता कल्याण मंच के पूर्व प्रदेश सचिव अरविंद कुमार बाथो, जिला अध्यक्ष दिव्यांग एकता कल्याण मंच शरद कुशवाहा, बसंत मथुरिया, सतपुरा बधिर संघ उपस्थित थे।
शिविर में दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके बारे में विस्तृत जानकारी केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी श्री पंचलाल चंद्रवंशी ने दी। शिविर में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के समस्त स्टाफ श्री रविंद्र सनोडिया, डॉ.दीपिका वर्मा, डॉ.नम्रता सूर्यवंशी, श्रीमती बल्लक्ष्मी नायडू, श्रीमती कमलेश डेहरिया, श्रीमती राधिका श्रीवास्तव एवं श्री राजाराम धुर्वे उपस्थित थे। शिविर में आए दिव्यांगजनों ने सांसद श्री विवेक बंटी साहू और कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने हमें निरूशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध करवायें।