शुभम और अंबर के उच्च पदों पर चयनित होने पर सांसद ने दी बधाई
छिंदवाड़ा
10-Apr-26
छिन्दवाड़ा
शुभम सुर्यवंशी और अंबर सुर्यवंशी के उच्च पदों पर चयनित होने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने शुभम और अंबर सहित उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि छिन्दवाड़ा निवासी कैलाश सूर्यवंशी एवं श्रीमती नीतू सूर्यवंशी के सुपुत्र शुभम सूर्यवंशी का चयन भारतीय विमानपतन प्राधिकरण में जूनियर एक्जीक्यूटिव ( वायु यातायात नियंत्रण ) के पद पर हुआ है। वही छिन्दवाड़ा निवासी श्रवण सूर्यंवंशी एवं श्रीमती बबीता सूर्यवंशी के सुपुत्र अंबर सूर्यवंशी का चयन केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड वित्त मंत्रालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर हुआ है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि शुभम सुर्यवंशी और अंबर सुर्यवंशी का उच्च पदों पर चयनित होना छिन्दवाड़ा के लिए गौरव की बात है। शुभम सुर्यवंशी और अंबर सुर्यवंशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।
