Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं

सांसद बंटी विवेक साहू ने दी ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
10-Apr-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के जिलेवासियों को ज्योतिबा फुले जयंती की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर दिए गए अपने शुभकामना संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और नारी सशक्तिकरण के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले को सादर नमन करते हुए कहा कि उन्होंने रूढ़ीवादी परंपराओं, छुआछुत और अशिक्षा के खिलाफ लड़कर समानता और शिक्षा का जो मार्ग दिखाया है वह आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहा है। आइए हम सभी उनके विचारों को अपनाकर एक समतामूलक समाज बनाने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने नारी शिक्षा और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

Share News On