Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अंजुमन मंसूरी की ‘तनवीर आधी रह गई’ का प्रकाशन करेगा उर्दू साहित्य अकादमी

अंजुमन मंसूरी की ‘तनवीर आधी रह गई’ का प्रकाशन करेगा उर्दू साहित्य अकादमी
छिंदवाड़ा
29-Dec-25
छिंदवाड़ा

म प्र उर्दू साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा पुस्तक प्रकाशन योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में उर्दू पुस्तकों के प्रकाशन के लिए पाँडुलिपियाँ आमंत्रित की गयीं थीं। इस हेतु अंजुमन आरज़ू ने अपनी पुस्तक तनवीर आधी रह गई की पाँडुलिपि प्रस्तुत की। उर्दू साहित्य अकादमी की निदेशक डॉ नुसरत मेहदी के निर्देशन में विशेष ज्यूरी ने पुस्तक की गुणवत्ता के आधार पर उक्त पुस्तक को अपने ख़र्च पर प्रकाशन हेतु चयनित किया है। इस समाचार से ज़िले के साहित्य जगत में हर्ष है। सभी साहित्यकारों, शिक्षकों तथा ईष्ट मित्रों ने सुश्री आरज़ू को आत्मीय बधाइयाँ प्रेषित की हैं ।

छिंदवाड़ा के ग्राम उमरानाला निवासी अंजुमन मंसूरी आरज़ू पेशे से शिक्षक हैं। साहित्य में ग़ज़लकार के रूप में एक अलग पहचान बनाने वाली आरज़ू की अब तक पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, उनकी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक दीवान-ए-आरज़ू (वर्णमाला पर आधारित विशिष्ट ग़ज़ल-संग्रह) ज़िले के साहित्यिक इतिहास में पहला दीवान है तथा दृष्टिबाधित रचनाकारों में यह देश का भी पहला दीवान है। ग़ौरतलब है कि सुश्री आरज़ू 80ः दृष्टिबाधित हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी सम्मानित हो चुकी हैं।
Share News On