Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आयुष की कप्तानी में अंडर-4 हैंडबॉल टीम बेंगलूरू रवाना

आयुष की कप्तानी में अंडर-4 हैंडबॉल टीम बेंगलूरू रवाना
खेल
06-Aug-26
जबलपुर संभाग के सभी खिलाड़ी केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 से चुने गए

छिन्दवाडा

केंद्रीय विद्यालय संगठन की 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए जबलपुर संभाग की हैंडबॉल बालक अंडर-14 टीम को गत दिवस केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा से बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया। टीम ने पिछले सात दिनों तक केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि टीम को 5 अगस्त 2026 को केंद्रीय विद्यालय एनएएल बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया। टीम का नेतृत्व कप्तान आयुष नवरेती कर रहे हैं। टीम में जय पटेल, हिमांशु टांडेकर, शशांक टेकाम, हर्षित, शौर्य, प्रतीक, नमन, अक्षित, तन्मय, आरव पहाड़े एवं स्वास्तिक सैनी शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान टीम को व्हीएफजे जबलपुर के खेल शिक्षक शिवराज सिंह राजपूत एवं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा के खेल शिक्षक पंकज शर्मा ने मार्गदर्शन प्रदान किया। संस्था प्रमुख हरि प्रसाद धारकर ने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, टी-शर्ट, लोअर, जूते, मोजे सहित प्रतियोगिता के लिए आवश्यक सामग्री की किट प्रदान की।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्री धारकर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 छिंदवाड़ा के विद्यार्थी हैं, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों ने पिछले सात दिनों के प्रशिक्षण के साथ-साथ पिछले एक वर्ष से विद्यालय के मैदान में लगातार अभ्यास किया है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं संभाग का नाम रोशन करेगी। 
Share News On