Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कफ सिरप मामले में परासिया के दो और डॉक्टरों की गिरफ्तारी

कफ सिरप मामले में परासिया के दो और डॉक्टरों की गिरफ्तारी
छिंदवाड़ा
07-Mar-26
छिंदवाड़ा

छोटे-छोटे बच्चों की जान लेने वाला चर्चित कफ सिरप मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए परासिया के दो और डॉक्टरों जिनमें डॉ. अमन सिद्दीकी और डॉ. एस.एस. ठाकुर को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच एजेंसी एसआईटी द्वारा लगातार जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों डॉक्टरों की गिरफ्तारी की गई है।

गौरतलब है कि इस प्रकरण में परासिया के डॉ. प्रवीण सोनी सहित कुल 9 आरोपी पिछले लगभग छह महीनों से जेल में बंद हैं। अब दो और डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद मामले में कार्रवाई और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। इधर, लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे पीड़ित परिवारों ने दोनों डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद कुछ हद तक राहत की सांस ली है। मामले को लेकर पूरे कोयलांचल क्षेत्र में पहले से ही काफी चर्चा बनी हुई है।

Share News On