गैस के बढ़े हुए मूल्य के खिलाफ सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस
छिंदवाड़ा
07-Mar-26
भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
छिन्दवाड़ा
रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई किमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में गैस सिलेंडर के पोस्टर लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ईएलसी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी ने कहा कि पहले से ही महंगाई का सामना कर रही जनता पर भाजपा सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर आम जनता पर एक बोझ और डाल दिया है। कांग्रेस की सरकार में महज एक से दो रुपए कीमत बढ़ने पर भाजपाई सड़क पर उतर आते थे, आज 115 से 60 रुपए तक मूल्य वृद्धि होने के बाद भी भाजपाई चुप है। कभी जनता को महंगाई से राहत दिलाने के खोखले भाषण देने वाले प्रधानमंत्री लगातार महंगाई बढ़ा रहे है जिसका महिला कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। उन्होंने बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की है, अगर सरकार ने निर्णय नहीं लिया तो महिला कांग्रेस के द्वारा सतत रूप से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दीपा यादव ने कहा कि रसोई गैस पर 60 रुपए एवं कमर्शियल गैस पर 115 रुपए बढ़ाना महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ देगा। इसके लिए पूरी तरह से भाजपा की सरकार जिम्मेदार है जो सतत रूप से आमजन को महंगाई के मुंह में धकेल रही, जनता आर्थिक रूप से कमजोर हो रही है।
विरोध प्रदर्शन में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा यादव, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोषी गजभिये, सुधा शर्मा, संगीता ठाकुर, लक्ष्मी यदुवंशी, ममता चौखे, माया सूर्यवंशी, पूनम उइके, साक्षी चौबे, सविता कनौजिया, अर्चना करमेले, रोशनी श्रीवास, रूपा यादव, रेणु तिवारी, माही झा, ज्योति, सुनिता मालवी, आम्रपाली, शोभा शर्मा, समिता ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहीं।