गैस सिलेंडर 60 रूपए हुआ महंगा
छिंदवाड़ा
07-Mar-26
अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के कारण बढ़ी कीमतें
छिंदवाड़ा
अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का असर घर की रसोई पर पड़ने लगा है। 7 मार्च शनिवार को केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 60 रूपए की वृद्धि की है। छिंदवाड़ा में 876 रूपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर अब 936 रूपए 50 पैसे में मिलेगा। इस तरह कामर्शियल सिलेंडर जो 1820.50 पैसे का मिलता था अब वह 1932 रूपए 50 पैसे में मिलेगा। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
गैस एजेंसियों के अनुसार आने वाले दिनों में इसका असर बाजार में भी दिखाई देगा। खाने-पीने के सामान के साथ-साथ होटलों, रेस्टॉरेंट और सभी तरह के खाने-पीने के सामानों में भी दिखाई देगा।

कैसे तय होती है गैस सिलेंडर की कीमत
तेल कंपनियों हर महीने पिछले महीने के अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों, एक्सचेंज रेट और अन्य लागतों के आधार पर एलपीजी की बेस प्राइस तय करती है। इसके बाद टैक्स, ट्रांसपोर्ट और डीलर कमीशन जोड़कर खुदरा मूल्य निकाला जाता है। सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए सरकार अंतर की भरवाई करती है जबकि गैस सब्सिडी वाले सिलेंडर की पूरी कीमत ग्राहकों को चुकानी पड़ती है।