Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महिलाओं को सम्मान दिलाने निकाली जागरूकता रैली

महिलाओं को सम्मान दिलाने निकाली जागरूकता रैली
छिंदवाड़ा
08-Mar-26
तीन दिवसीय महिला दिवस का किया समापन

छिंदवाड़ा

समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने और सम्मान बढ़ाने को लेकर आठ मार्च को हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला दिवस रैली का आयोजन किया गया जो मते कॉलोनी से प्रारंभ होकर शिव नगर कॉलोनी और आस-पास के स्लम एरिया से होते हुए नगरीय परियोजना कार्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली में महिलाओं को सशक्त बनाने से लेकर समाज में उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए बालिकाओं ने नारे लगाए।

रैली का नेतृत्व सोनम चौरे ने किया और जमकर नारे लगाते हुए उपस्थित छात्राओं में जोश भर दिया। इस अवसर पर श्यामल राव ने कहा की महिलाये स्वयं को सशक्त बनाये ताकि समाज में अपना जीवन सुरक्षित कर सम्मान के साथ जी सके। कोनिका सक्सेना एवं ज्योति धारू ने कहा की,महिलाये अपनी मानसिकता में बदलाव लाकर बेटी को भी बेटा जैसा व्यवहार करने प्रेरित करें। 

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्यामल राव, शैलेंद्र शुक्ला, पर्यवेक्षक शबनम मंसूरी, सोनम चौरे, ज्योति धारू, कोनिका सक्सेना, रंजीता सिंग, आयोजन प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने मे  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं किशोरी बालिकाओं का सहयोग रहा ।
Share News On