भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
छिंदवाड़ा
08-Mar-26
महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाएं और 33 प्रतिशत आरक्षण ऐतिहासिक कदमः शेषराव यादव
छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की बहनों द्वारा महिला दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव एवं जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके द्वारा पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की आई हुई मातृशक्तियों का शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति में नारी को शक्ति और सृजन का प्रतीक माना गया है। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा। श्री यादव ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अनेक योजनाएं चला रही हैं। मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाएं भी महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती ललिता वर्मा एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री श्रीमती मीना दुबे द्वारा किया ।
कार्यक्रम को वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती विजया यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति बिसेन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांता ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती नीलू निर्मलकर, श्रीमती स्मृति यादव ने मातृशक्तियों को संबोधित किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर एवं महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती ललिता वर्मा, श्रीमती मीना दुबे, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नीलू क्षेत्रीय, श्रीमती मनीषा ढवाले, श्रीमती निशा गोस्वामी, श्रीमती श्रद्धा जैन, श्रीमती आराधना पवार, श्रीमती रानी सूर्यवंशी, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा, श्रीमती वर्षा विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रजनी चौहान, श्रीमती राखी पाटिल, श्रीमती शोभा विश्वकर्मा, श्रीमती सपना पाल, श्रीमती अनिता मर्सकोले, श्रीमती ममता चौहान, श्रीमती शालिनी सिंग, श्रीमती हेमलता सागरकर, श्रीमती शरद मिश्रा, श्रीमती अलका शुक्ला, श्रीमती स्वाति यादव, श्रीमती मीना पराडकर, श्रीमती कल्पना ठाकरे, श्रीमती सीमा पवार, श्रीमती शशि नामदेव, श्रीमती रत्नमाला विश्वकर्मा, श्रीमती सविता बरमैया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।