Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ट्रक में भरी थी खाद, गोवंश के शक में पिट गया ड्राइवर

ट्रक में भरी थी खाद, गोवंश के शक में पिट गया ड्राइवर
क्राइम
09-Jun-25
छिंदवाड़ा 
जिले में सौंसर पांढुर्णा के रास्ते महाराष्ट्र की तरफ गोवंश की तस्करी चोरी छिपे होती है। रात के समय इसे रोकने के लिए कई सामाजिक संगठनों के युवाओं की टोलियां इन पर नजर भी रखती है। रविवार की रात सौंसर पांढुर्णा के बीच एक ट्रक को कुछ युवाओं ने रोक लिया। ट्रक चारों तरफ से पैक था और तेजी से जा रहा था। युवाओं ने ड्राइवर को उतारा और उसकी अच्छी खासी पिटाई कर दी। दरअसल इस ट्रक का पीछा एक कार कर रही थी। ट्रक ड्राइवर ने समझा कोई बदमाश होंगे तो उसने ट्रक की गति बढ़ा दी लेकिन कार चालकों ने कुछ दूर आगे जाकर रोक लिया। दरअसल कार में बैठे लोगों को शक था कि इस वाहन में गोवंश भरे हैं। ट्रक को भगाने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को उतारा और उसकी खूब पिटाई की। लाठी से ट्रक के शीशे भी चकनाचूर कर दिए गए। इसके बाद ट्रक के पीछे जाकर तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें गौवंश नहीं खादभरी थी जो महाराष्ट्र के आकोला ले जाई जा रही थी। ट्रक ड्राइवर कानपुर निवासी चंद्रशेखर को सर और चेहरे पर चोट लगी है। उसे पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
ड्राइवर का कहना 10 हजार रुपए भी लूटे
ड्राइवर का कहना है कि कार में से लोग उतरे ओर ट्रक को घेर लिया। अचानक लाठियों से हमला कर दिया। ट्रक के सामने का शीशा तोड़ दिया गया और उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट की। उसके पास 10 हजार रुपए थे वह भी निकाल लिए। उसे सिर में चोट आई है। 
पुलिस कर रही जांच
इस मामले में पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करवा लिया है। थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है। इस मामले में जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 
Share News On