Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एसडीएम से बहस करने वाले युवक को लिया हिरासत में

एसडीएम से बहस करने वाले युवक को लिया हिरासत में
छिंदवाड़ा
09-Jun-25
छिंदवाड़ा
नगर प्रशासन इन दिनों शहर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम चला रहा है। नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस तीनों इन दिनों शहर के मुख्य मार्गों से अवैध किए कब्जों को हटा रहे हैं। सोमवार को स्टेशन क्षेत्र से लेकर सिवनी रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान एक युवक ने एसडीएम से बहस कर ली। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। ईद और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को प्रशासन का अमला फिर सडक़ पर उतरा। प्रशासनिक,निगम और पुलिस केके अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी, पुलिस बल इस दौरान मौजूद रहा। कार्रवाई की शुरुआत से पहले निगम कर्मचारियों ने लोगों को खुद कब्जे हटाने को कहा जो नही माने उनके खिलाफ सख्ती दिखाई गई। कईयों के कब्जे तोड़े गए तो कुछ का सामान जब्त भी कर लिया गया। इस दौरान एसडीएम सुधीर जैन, निगम आयुक्त सीपी राय, तीन थानों का पुलिस बल मौजूद था। निगम आयुक्त सीपी राय ने कहा कि प्रशासन और निगम नियम अनुसार कार्रवाई कर रहा है। जो भी अवैध कब्जा करेगा, उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति नियम से ऊपर नहीं है और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का लक्ष्य जारी रहेगा। बहस के बाद हिरासत में लिए गए युवक को हालांकि पुलिस ने बाद मे समझाईश देकर छोड़ दिया। 
शुक्रवार को मानसरोवर में हुई थी बहस
ध्यान रहे शुक्रवार केा अतिक्रमण हटाओ दस्ता मानसरोवर काम्पलेक्स के अंदर में अतिक्रमण को हटाने पहुंचा था लेकिन यहां दुकदानदारों ने अमले से तीखी बहस की। दरअसल यहंा के व्यापारी और दुकानदार शहर के गोलगंज, मेनरोड जैसे क्षेत्रों में अतिक्रमण न हटाने को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाते रहे। यहां माहोल खासा गरम हो गया था और बाद में निगम अमला बिना किसी कार्यवाही के लौट आया था। 
दशहरा मैदान से शुरू की थी मुहिम
गुरुवार से शहर के अतिक्रमण को हटाने शुरू हुुई महिम दशहरा मैदान से बस स्टैंड तक क्षेत्रो ंमें किए गए अतिक्रमणों को हटाने के साथ हुई। पुलिस पेट्रोल पंप के सामने बड़े क्षेत्र में किए गए  अवैध कब्जों को जमीदोंज कर प्रशासन ने खाली कराया है। सोमवार केा पुराना बैल बाजार से लेकर स्टेशन और सिवनी रोड पर कार्यवाही की गई। निगम और प्रशासन की कार्यवाही से कब्जा करने वाले सकते में हैं।
Share News On