Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विधायक निधि से होगा सोनाखार मोक्षधाम का कायाकल्प

विधायक निधि से होगा सोनाखार मोक्षधाम का कायाकल्प
छिंदवाड़ा
09-Jun-25
विधायक श्री कमलनाथ ने स्वीकार करते हुए विधायक विकास निधि से 2.5 लाख की मंजूरी दी
छिंदवाड़ा

वार्ड क्रमांक 22 सोनाखार के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। विधायक श्री कमलनाथ जी द्वारा मोक्षधाम के विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है जिससे स्थानीय मोक्षधाम का कायाकल्प होने वाला है। विकास कार्यों के निर्माण हेतु कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भूमिपूजन किया। कांग्रेस कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोनाखार मोक्षधाम को लेकर विगत लंबे समय से कायाकल्प की मांग की जा रही थी जिसे जनप्रिय विधायक श्री कमलनाथ ने स्वीकार करते हुए विधायक विकास निधि से 2.5 लाख की मंजूरी दी है। इस राशि से बाउंड्रीवॉल एवं चेकर्स लगाने का कार्य होगा एवं भीमसेन बाबा प्रागंण में 1 लाख रूपए की लागत से फेसिंग लगवाई जाएगी। सोमवार को इसका भूमिपूजन किया गया जिसमें शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पप्पू यादव, दक्षिण जोन प्रभारी दिगम्बर ठाकरे कांग्रेस प्रवक्ता नदीम कुरैसी, दक्षिण जोन अध्यक्ष शैलेश पाटनकर, वार्ड अध्यक्ष कन्हैया सोनी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में वार्ड के कुमेर पटेल, सुकरण परतेती, नीरज यादव ,हरिराम साहू, बबलू पटेल, शेखर साहू, पारस वंशकार,विक्की डहेरिया,  सागर परतेती सहित वार्डवासी उपस्थित थे। अंत में वार्डवासी शेखर साहू ने श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ का विधायक निधि की राशि प्रदान करने के लिये आभार व्यक्त किया।

जननायक बिरसा मुंडा को किया याद
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीर क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा को कांग्रेस ने नमन करते हुये उनके कृत्तिव व व्यक्तित्व को याद किया।  जल, जंगल और जमीन के लिये अंग्रेजों से संघर्ष करने वाले जननायक बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में मनाई गई। देश की आजादी के लिये स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुये उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस सेवादल ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजित कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, गंगा प्रसाद तिवारी, गोविंद राय, अशोक तिवारी, प्रीतम पटेल, राजीव तिवारी, मनीष पांडे, सुरेश कपाले, शिव कुमार सिरसाम, संजय परतेती, संतोष भारती, इन्द्रभान, तेजीलाल धुर्वे, पप्पू यादव, दीवाकर नारेकर, शेषराव उइके, यास्मीन खान, रानू डेहरिया, चिंटू पाल अन्य उपस्थित रहे।

उप ब्लॉकों में लगातार जारी है बैठकों का दौर
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ विगत दिनों छिंदवाड़ा प्रवास पर आए थे और उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए कहा था जिसके बाद से कांग्रेस में लगातार बैठकों के साथ ही संगठन विस्तार व संगठन को सशक्त  बनाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। शहर के साथ ही ब्लॉक, क्षेत्रीय व बूथ स्तर तक पहले से कहीं अधिक मजबूत संगठन खड़ा करने हेतु कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण जुटे हैं। इसी कड़ी में उत्तर उप ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 05 में सोमवार 9 जून को बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में संगठन विस्तार सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा की गई। 

जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा में हुई नियुक्तियां
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे के द्वारा जिला कांग्रेस की घोषित कार्यकारिणी में इंद्रपाल पटेल व कोठीराम धुर्वे को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं इरफान पटेल, रईस खान व वीरू जैन को महामंत्री नियुक्त किया गया है। संतोष पटेल को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धनश्याम डेहरिया व माधव जंघेला को महामंत्री मनोनीत किया गया है।
Share News On