Home News Helpline Classified Jobs About Contact

संत शिरोमणी सावता माली पुण्यतिथि पर किया सम्मान

संत शिरोमणी सावता माली पुण्यतिथि पर किया सम्मान
छिंदवाड़ा
24-Jul-25
छिंदवाड़ा

महात्मा फुले शिक्षण समिति ने संत सावता शिरोमणी महाराज की पुण्यतिथि का आयोजन काबरा कालोनी में किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारीयों द्वारा संत सावता माली के फोटो पर दीपप्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। समिति के अध्यक्ष नामदेव सरोदे द्वारा सावता माली के जीवन पर प्रकाश डाला गया। समिति के  संयोजक राजेश दोडके, उपाध्यक्ष प्रमोद भगत, सरंक्षक चन्द्रकिशोर माटे द्वारा माली समाज के रामराव सातपुते व जित्तू सेमेकार का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया व अगामी दिनों में नवीन कार्यकारणीय की बैठक विस्तार के साथ समिति सदस्यों के नियुक्ति पत्र देकर  सम्मान करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी  अशोक अंबाडकर, अरूण घोरसे, गणेश कारटे, राजेश भगत, रामराव सातपूते, जित्तू सेमेकार, कैलास भोजकर, सहादेव बन्नाइत व समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share News On