Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बायोटेक्नोलॉजी में आईपीएस कॉलेज का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बायोटेक्नोलॉजी में आईपीएस कॉलेज का उत्कृष्ट प्रदर्शन
छिंदवाड़ा
24-Jul-25
छिंदवाड़ा

राजा शंकर शाह  विश्वविद्यालय के  स्नातकोत्तर कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं जिसमें इंदिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान 86.33 प्रतिशत अंको के साथ मिताली रजक ने प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान पर 84 प्रतिशत के साथ आकृति शुक्ला वहीं तृतीय स्थान हिमा कुरोठे ने 81.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त भी समस्त विद्यार्थियों ने  प्रथम श्रेणी प्राप्त किया । उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए  महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जैमिनी खानवे विभाग प्रमुख डॉ  आर .के झा प्रो अनु झा, अंकिता सिंह  एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Share News On