Home News Helpline Classified Jobs About Contact

752 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

752 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
मध्यप्रदेश
24-Jul-25
28 जुलाई से भरे जाएंगे आवेदन, 11 अगस्त अंतिम तारीख

छिंदवाड़ा (डिजीटल डेस्क)

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने 752 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 18 से 40 साल तक आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। संबंधित डिप्लोमा और डिग्री की योग्यता वाले आवेदक esb.mp.gov.in वेबसाईट पर जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस 500 रूपए रखी गई है। इस पद हेतु 28 जुलाई से आवेदन भरे जाएंगे एवं 11 अगस्त आवेदन करने की अंतिम तिथि है। चयनित उम्मीद्वारों को 36 हजार 2 सौ से 1 लाख 14 हजार 800 रूपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।


इटेलिजेंस ब्यूरों में सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरों ने सिक्योरिटी असिस्टेंट के 4 हजार 987 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस निकाला है। इस पद के लिए चयनित उम्मीद्वारों को 21 हजार 700 से लेकर 69 हजार 100 रूपए तक प्रतिमाह वेतन प्राप्त होगा। 10 वीं पास उम्मीद्ववार जिनकी आयु 27 साल से कम है 17 अगस्त तक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए mha.gov.in वेबसाईट पर जाकर नियम व शर्तें देखी जा सकती है।
Share News On