Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

केश शिल्पियों को योजना का लाभ दिलाने चलाया अभियान

केश शिल्पियों को योजना का लाभ दिलाने चलाया अभियान
छिंदवाड़ा
24-Jul-25
उमरानाला में हुई सेन समाज की बैठक

छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित केश शिल्पी कल्याण योजना में समाज के अंतिम छोर के लोगों तक लाभ कैसे मिले इसके लिए शासन स्तर पर व जिला स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार की भी मंशा है कि केश शिल्पी बंधुओं को भी योजना का लाभ मिलें। यह बात भारतीय सेन समाज संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बंदेवार व प्रदेश प्रभारी अंकित बंदेवार ने कही। वे केश शिल्पी योजना की जानकारी सामाजिक बंधुओं को देने के लिए उमरानाला में बैठक ले थे। प्रदेश प्रभारी अंकित बंदेवार ने कहा कि समाज को संगठित होने से समाजिक एकजुटता आती है। इस अवसर प्रदेश संगठन मंत्री रवि राजनकर ने कहा कि शीघ्र मोहखेड़ ब्लाक के ग्रामीण इलाकों के केश शिल्पी बंधुओ के कार्ड बनवाने के लिए जनपद पंचायत के सीईओ संपर्क किया जायेगा।


इस अवसर पर बैठक में रामकिशन राजनकर, संजय भावरासे, दिनेश निम्बालकर, ओम् नारायण राजनकर,उज्ज्वल वानखेड़े,आकाश श्रीवास, भूपेन्द्र मदनकर, प्रफुल्ल आसोलकर सहित बड़ी संख्या में समाजिक बंधु विशेष रूप से उपस्थित थे।

सेन समाज की बैठक 26 जुलाई को

शनिवार को सेन समाज की बैठक का आयोजन सेन मंदिर प्रांगण नरसिंहपुर रोड छिंदवाड़ा में 26 जुलाई शनिवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक किया गया है। समाज के जिलाध्यक्ष सागर बंदेवार ने देते हुुये बताया कि अभी तक सेन मंदिर का सुंदर और मनमोहक गुंबज के साथ साथ अन्य निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, साथ ही सेन जी महाराज का आसन व स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है । उन्होनें सभी सामाजिक बंधुओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ।
Share News On