Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रेत चोर निकला भाजपा का छिन्दी मंडल अध्यक्ष: धीरन शाह

रेत चोर निकला भाजपा का छिन्दी मंडल अध्यक्ष: धीरन शाह
छिंदवाड़ा
24-Jul-25
कांग्रेस लगातार अवैध उत्खनन व प्रशासन की मिली भगत पर उठा रहा सवाल

छिन्दवाड़ा

अमरवाड़ा विधानसभा में भाजपा विधायक कमलेश प्रताप शाह के संरक्षण में अवैध कारोबार जमकर फलफूल रहा है। कांग्रेस ने इन पर रोक लगाने अनेकों बार स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जिला अधिकारी तक को ज्ञापन के माध्यम से सूचित किया और कार्रवाई के लिए दबाव बनाया किन्तु शासन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। किन्तु गत दिवस क्षेत्र के जागरूक पत्रकारों के दबाव में प्रशासन ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पकड़ा गया ट्रैक्टर भाजपा के छिन्दी मंडल अध्यक्ष का निकला। धीरन शाह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह बात कही।


धीरन शाह ने आगे कहा कि भाजपा आदिवासी बाहुल्य अमरवाड़ा विधानसभा को अपराध का गढ़ बना चुकी है। सारी अवैध गतिविधियां यहां खुलेआम संचालित हो रही। रेत का अवैध उत्खनन से लेकर परिवहन तक सबकुछ शासन व प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा था, जिसकी खिलाफ़त कांग्रेस ने खुलकर की, किन्तु प्रशासनिक अमला नहीं जागा। सत्ताधारी दल का संरक्षण प्राप्त माफियाओं ने नदियों को छलनी कर दिया और जिम्मेदार अधिकारी राजनीतिक दबाव में तमाशाबीन बन गए। क्षेत्र के पत्रकारों ने रेत की चोरी व अवैध उत्खन्न का मामला उठाया तब प्रशासन ने कार्रवाई की तो सामने आया कि सबसे बड़ा रेत चोर छिन्दी भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन बंजारा है जिसका ट्रैक्टर खनिज विभाग की टीम ने जब्त किया है।

श्री शाह ने आगे कहा कि हर्रई तहसील के ग्राम अतरिया व अनखावाड़ी से रेत का अवैध परिवहन करते छिन्दी मंडल अध्यक्ष पवन बंजारा का ट्रैक्टर जब्त किया गया है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में रेत की चोरी भाजपा के लोग कर रहे हैं या फिर भाजपा के संरक्षण में कर रहे।
Share News On