कांग्रेस सरकार में भाजपा किसान नेताओं ने भी लाभ लिया: शुक्ला
छिंदवाड़ा
24-Jul-25
जय किसान ऋण माफी योजना, सौ रुपए में सौ यूनिट बिजली कमलनाथ की देन
छिन्दवाड़ा
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय पटेल के जारी बयान पर कांग्रेस ने भी गुरूवार को पलटवार किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गुंजन शुक्ला ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पहले अपने गिरेबां में झांककर देखें। कमलनाथ के द्वारा प्रारंभ की गई जय किसान ऋण माफी योजना के लाभांवितों की सूची पर नजर दौड़ाएं तो उसमें भाजपा नेताओं के नाम भी मिलेंगे। महज 15 माह की सरकार नहीं अपितु कमलनाथ एवं नकुलनाथ के सम्पूर्ण कार्यकाल में छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले से खाद की जितनी मांग गई उससे कहीं अधिक आपूर्ति दिलवाई गई।

कमलनाथ एवं नकुलनाथ के विकास पर अगर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं तो भाजपा के वरिष्ठ नेता वीडी शर्मा का वह बयान उठाकर देख लीजिये जिसमें उन्होंने कहा था, कमलनाथ सारी योजनाएं सारा बजट छिन्दवाड़ा ले गए। 1600 करोड़ रूपयों का सुपर स्पेशलिटी मेडिकल हॉस्पिटल, 487 करोड रुपए की यूनिवर्सिटी, 5400 करोड रुपए की छिंदवाड़ा सिंचाई कांप्लेक्स, 146 करोड रुपए एग्रीकल्चर कॉलेज व 136 करोड रुपए हॉर्टिकल्चर कॉलेज, गारमेंट पार्क, फुटबॉल एकेडमी, इनडोर स्टेडियम, तीन-तीन नेशनल हाईवे, 56 किलोमीटर का रिंग रोड, रेलवे ब्रॉड गेज, दिल्ली ट्रेन, सबसे ज्यादा सेंट्रल स्कूल, ढेर सारे स्किल डेवलपमेंट सेंटर कमलनाथ व नकुलनाथ की देन है।
श्री शुक्ला ने जारी बयान में आगे कहा कि कमलनाथ एवं नकुलनाथ ने जनहित व किसानहित की कोई योजना बंद नहीं की। भाजपा केवल अपने झूठ को मजबूत बना रही है। चारों ओर किसान खाद के लिए पहले कतार में था अब चक्का जाम करने के लिए मजबूर है और भाजपा इसे अपनी उपलब्धि मान रही। आज ही हर्रई, मैनीखापा सहित अन्य स्थानों पर किसानों ने खाद के लिए चक्का जाम किया, फिर भी बेतुका बयान देकर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष केवल झूठी वाहवाही लूटने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।