Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

12 वीं स्टेट शूटिंग स्पर्धा में छिंदवाड़ा के शूटरों ने मैडल जीता

12 वीं स्टेट शूटिंग स्पर्धा में छिंदवाड़ा के शूटरों ने मैडल जीता
खेल
24-Jul-25
छिंदवाड़ा

हाल ही में जबलपुर में स्थित गन फॉर ग्लोरी शूटिंग रेंज पर 16 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक 12 वीं स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप आयोजित हुई, जिसमें छिंदवाड़ा के चंदनगांव भरतादेव रोड़ पर स्थित अर्जुन शूटिंग एकेडमी पर प्रशिक्षण ले रहे कुल 25 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। संस्था के  सेक्रेटरी रामकृष्ण (शिवम) बरकोरिया ने जानकारी दी कि एयर रायफल इवेन्ट मेन केटेगरी से शूटर योग्य पाटोदी ने एक सिल्वर, दो ब्रान्ज मेडल जीता एवं एयर पिस्टल जूनियर वुमन टीम इवेन्ट से वैदेही भोयरकर, साक्षी बरकोरिया, वैष्णवी यादव ने  ब्रान्ज  मेडल जीता और ओपन इण्डिया शूटिंग चौम्पियनशिप में सौरभ पटेल ने 0.22 मेन केटेगरी से गोल्ड मेडल जीता एवं वहीं स्टेट में एयर रायफल वुमन इवेन्ट से काजल प्रजापति चतुर्थ रेंक, कृतिका पाटिल आठवीं रेंक एवं हर्षी टाण्डेकर, अविरल ठाकुर, एयर रायफल मेन इवेन्ट से राजवीर रजक, कुणाल वैष्णव, अरिहंत सिंग, शम्स आजमी, अंतरिक्ष बर्मन, लक्ष्य डेहरिया, सिद्धार्थ डेहरिया, एयर पिस्टल मेन इवेन्ट आदित्य पतिंगे, शिवांश रघुवंशी, वैभव बंसोड़, क्रिश श्रीवास्तव, पार्थ वर्मा, ऋषभ बाबरिया, रूपेश भादे, मीनाक्षी सिंग ने जोन एवं ओपन इंडिया शूटिंग चौंपियनशिप के लिए सभी बच्चों ने क्वालिफाइड किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष प्रणय बोन्डे एवं उपाध्यक्ष सुनील वानखड़े ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा हम भविष्य में भी और अच्छे खिलाड़ियों को तैयार करके उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मेडल लाने के लिए प्रेरित करेंगे और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।


Share News On