आदिवासियों को काँग्रेस में मिलेगा प्रभावी प्रतिनिधित्व: सुनील उईके
छिंदवाड़ा
26-Jun-25
कांग्रेस सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ राहुल गांधी ने की दिल्ली में अहम बैठक
छिंदवाड़ा
लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने अखिल भारतीय आदिवासी काँग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं झारखण्ड के प्रमुख आदिवासी सांसदों, विधायकों एवं लोकसभा का चुनाव लड़े प्रत्याशियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में श्री गाँधी ने आदिवासी नेताओं से कहा कि काँग्रेस आदिवासियों को और अधिक प्रभावी प्रतिनिधित्व देने जा रही है, अब आप लोगों की जिम्मेदारी है कि आप आदिवासी समाज में प्रभावशाली नेतृत्व को तैयार कर उन्हें आगे बढने का अवसर प्रदान करें। जिससे कि आदिवसी समाज की समस्याओं को प्रभावी तरीके से सामने लाकर उन समस्याओं को हल कराने की दिशा में उचित कदम उठाया जा सके। उपरोक्त बैठक में छिन्दवाड़ जिले की जुन्नारदेव विधानसभा के विधायक सुनील उईके भी उपस्थित थे। श्री गाँधी ने बैठक में सम्मिलित आदिवासी नेताओं को दो दो बार अपनी बात को विस्तार से रखने का अवसर दिया।
बैठक के उपरांत एक ओर जहां मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने श्री गाँधी को एक चित्र भेंट किया वही दूसरी ओर विधायक सुनील उईके ने उन्हें आदिवासी संस्कृति के प्रतीक पीला गमछा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। श्री गाँधी के साथ महत्वपूर्ण बैठक कराने के लिए प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलत सभी आदिवासी नेताओं ने डॉ विक्रांत भूरिया को धन्यवाद देते हुए उनका एवं राहुल गाँधी का आभार माना है।