आदिवासी छात्रा का एमपीपीएसी में चयन, सांसद ने किया सम्मान
शिक्षा
20-Sep-26
छिन्दवाड़ा

अमरवाड़ा विधानसभा के ग्राम रिछेड़ा निवासी संतलाल नर्रे की सुपुत्री आषा नर्रे का एमपीपीएसी में सहायक कुल सचिव के पद पर चयन हुआ है। उनके चयन पर सांसद श्री साहू ने खुषी जाहिर करते हुए रविवार की शाम सांसद कार्यालय में आषा नर्रे का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक छोटे से गांव रिछेड़ा की प्रतिभावान छात्रा आषा नर्रे का सहायक कुल सचिव के पद पर चयन होना आदिवासी समाज के लिए गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि उनका यह चयन आदिवासी समाज के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए प्रेंरणा का काम करेगा। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता सचिन सूर्यवंषी, संजू चंद्रभूषण सूर्यवंषी, आकाश सूर्यवंशी, महेंद्र मालवी, चेतुलाल मालवी सहित परिवारजन मौजूद थे।