Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्वावलंबी महिलाओं के सम्मान के साथ भव्य दीपयज्ञ का समापन

स्वावलंबी महिलाओं के सम्मान के साथ भव्य दीपयज्ञ का समापन
महिला जगत
20-Sep-26
माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव एवं स्वावलंबी महिला सम्मान समारोह संपन्न

छिंदवाड़ा

अखिल विश्व गायत्री परिवार की जननी, वात्सल्य की प्रतिमूर्ति वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर गायत्री चेतना केंद्र, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के पीछे, मोहन नगर रोड, छिंदवाड़ा में ष्सौ वर्षों की ममता - शताब्दी वंदना एवं सजल श्रद्धा - स्वावलंबी महिला सम्मान समारोहष् का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ओम भूर्भुवः स्वः के साथ चंदन-वंदन-अभिनंदन से हुआ। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए नरेंद्र ठाकुर ने माता जी की 100 वर्षों की त्यागमयी जीवन गाथा एवं उनके युग निर्माण में योगदान पर विशेष उद्बोधन दिया।

इस गरिमामय समारोह में अतिथि के रूप में विनोद यदुवंशी यदुवंशी समाज के अध्यक्ष, पूरण रजलानी, रिंकू नैयर,  राहुल मालवीय, दीनदयाल जी, गोवर्धन माहोरे, सुरेश घोरसे, गोविंद माहोरे, अशोक माहोरे मुख्य ट्रस्टी, डॉ. हेमन्त माहोरे, तहसील समन्वयक, श्री नामदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मातृशक्ति वंदना में अतिथि के रूप में  श्रीमती डॉ  अल्पना शुक्लाख् डॉ मोइत्रा, प्राची जी, रत्ना डोंगरे, ममता रघुवंशी, जयवंती जी, पायरी बाई जी, दीपमाला जी, अनीता बालपांडे, प्रियंका विश्वकर्मा, अनीता सूर्यवंशी, वंदना चंद्रवंशी, रवीता सूर्यवंशी, शिखा विश्वकर्मा, कविता माहोरे, रेणुका प्रजापति, पूनम माहोरे, सविता दीदी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

युवा टोली से दिलीप मखोड़े, सौरभ सोनी, दुर्गेश बगदरे, दीनानाथ पवार ने कार्यक्रम व्यवस्था को संभाला। समारोह का मुख्य आकर्षण स्वावलंबी महिला सम्मान रहा, जिसमें पार्लर, कोचिंग, सिलाई-बुनाई, सेवा कार्य, भोजन निर्माण जैसे कार्यों से स्वावलंबन की मिसाल बनी महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन भव्य दीपयज्ञ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी परिजनों ने राष्ट्र के उत्थान, परिवारों में संस्कार और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। अंत में आयोजक गायत्री शक्तिपीठ परिवार ट्रस्ट, छिंदवाड़ा द्वारा सभी की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Share News On