रानी अवंती बाई जयंती पर किया वृक्षारोपण
छिंदवाड़ा
16-Aug-26
छिंदवाड़ा

रानी अवंती बाई जयंती के अवसर पर महिला सेवादल द्वारा वार्ड नंबर 4 में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान रानी अवंती बाई के 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद किया गया। साथ ही वार्ड नंबर 4 में महिला सेवादल के संगठन का विस्तार किया गया। संगठन विस्तार के तहत प्रेमलता उईके को पूर्व उप ब्लॉक अध्यक्ष, महजबीन खान को मध्य उप ब्लॉक अध्यक्ष, उमा उईके को वार्ड उपाध्यक्ष तथा रामकुमारी अहके को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में सीमा शुक्ला, रश्मि धुर्वे, निशा गोहियां, सन्नो कुमरे, रवीना कोचे, फरीदा खान, नंदनी पटेल, सूर्यकांत ठाकुर एवं सुदामा मालवीय सहित महिला सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।