परिवहन विभाग ने की चौरइ और उमरेठ में वाहनों की जांच
छिंदवाड़ा
06-Jul-26
08 वाहनों पर की गई 60700 रूपये की चालानी कार्यवाही, 06 वाहन किये जप्त
छिन्दवाडा
सोमवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिंदवाड़ा अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल ने चौरई एवं उमरेठ मार्ग पर संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की। जांच अभियान के दौरान छोटे-बड़े करीब 30 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालकों के ड्रायविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान निर्धारित प्रावधानों में कमियां पाए जाने पर 6 वाहनों को जप्त किया गया। इनमें स्कूल बस क्रमांक एमपी 28 पी 0562 (चौरई थाना), एमपी 28 पी 0353, एमपी 28 पी 0739, एमपी 28 जेडएन 4153, एमपी 22 जेडजी 9903 तथा एक निजी वाहन एमपी 09 बीए 6680 शामिल है, जो स्कूल में बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाया गया। सभी जप्त वाहनों को सुरक्षार्थ परिवहन कार्यालय छिंदवाड़ा परिसर में खड़ा कराया गया। इसके अलावा मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 8 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 60,700 रुपये का राजस्व वसूल किया गया।
परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।