स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ अभियान को व्यापारी दे रहे गति
छिंदवाड़ा
13-Sep-25
छिन्दवाडा में आयोजित व्यापारियों के सम्मेलन में शामिल हुए सांसद
छिन्दवाडा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी अपनाने के लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं। स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ जनजारण अभियान के तहत गांधीगंज क्षेत्र में पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यापारी बंधुओं से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान गांधीगंज व्यापारी मंडल, छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम में मौजूद सभी व्यापारियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी दरें कम की हैं। विदेशी वस्तुओं पर जीएसटी 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई है। इससे स्वदेशी वस्तुएं ग्राहकों को सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगी। गांधीगंज में गांधीगंज व्यापारी मंडल एवं अनाज व्यापारी मंडल के संयुक्त कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यापारियों की दुकानों में पहुंचकर गर्व से कहो हम स्वदेशी है के नारे लिखे हुए पर्चे लगाते हुए उनसे स्वदेशी को अपनाने की अपील की।
सांसद श्री साहू ने व्यापारियों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी में भारी छुट देकर सीधे व्यपारियों और आमजनों को बड़ी राहत देते हुए सीधा लाभ पहुंचाया है। इसका लाभ व्यापारियों और आमजनों को होगा। हमें इसे और अधिक सफल बनाने के लिए स्वदेशी को अपनाना होगा। हमें गर्व से कहों हम स्वदेशी है, इस नारे को जन जन तक पहुंचाना होगा। इस दौरान गांधीगंज व्यापारी मंडल के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं सचिव अशोक संचेती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपीचंद नाथानी, अरुण अग्रवाल, अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम के तहत स्वदेशी जागरण को लेकर जानकारी दी। अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने स्वदेशी ओर गांधीगंज को लेकर भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम और व्यापारियों से मिलने के दौरान यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नगर निगम सभापति बलराम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश साहू, राजु नरोटे, रिजवान कुरैशी, सोनू साहू, अन्नपुर्णा, गांधीगंज व्यापारी मंडल के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सचिव अशोक संचेती, संजय अग्रवाल, आशुतोष डागा, संतलाल बतरा, गोपीचंद नाथानी, कलीराम साहू, अजय जैन, पंकज शुक्ला, कुंदन मिगलानी, नंदकिशोर साहू, लवली मक्कड़, विक्रम चौधरी, नीरज भारद्वाज, प्रह्लाद यादव, जीतसिंह ठाकुर, अरविंद राय, आशीष बरहैया, अतुल महेश्वरी, संदीप बत्रा, नवनीत राठी आदि उपस्थित थे।