Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गौसेवकों ने मानदेय बढ़ाने की मांग

गौसेवकों ने मानदेय बढ़ाने की मांग
छिंदवाड़ा
13-Sep-25
13 हजार 126 रूपये देने की मांग का सौंपा ज्ञापन

छिन्दवाड़ा

कुक्कुटपालन प्रक्षेत्र इमलीखेड़ा के हॉल में छिन्दवाड़ा-पांढुर्णा जिले के सभी ए.आई. कार्यकर्ता की बैठक पशुपालन एवं डेयरी विभाग छिन्दवाड़ा के पशु उपसंचालक डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने लिया। म.प्र.गौसेवक मैत्री संघ जिला छिन्दवाड़ा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार बुनकर ने पशु उपसंचालक डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार को छत्तीसगढ़ की भंाति मध्यप्रदेश में गौसेवक मैत्री को 13126 रूपये दिया जाने हेतु गौसेवकों मैत्री ने पशु उपसंचालक को ज्ञापन सौंपा एवं उपसंचालक के द्वारा सांसद, कलेक्टर, मुख्यमंत्री, पशु पालन मंत्री को गौसेवक मैत्री को 13 हजार 126 रूपये प्रतिमाह छत्तीसगढ़ की भांति मानदेय दिलाने के लिये ज्ञापन सौंपा है। 

गौरतबल है कि मध्यप्रदेश में लगभग 40000 गौसेवक मैत्री है जो ग्राम पंचायत में पशुओं का प्राथमिक उपचार ,बधियाकरण ,टेगिंग ,ए.आई.,पशु संगणना ,पशु बीमा ,राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का 20 वर्षाे से निःशुल्क कार्य कर पशु विभाग को एवं किसान को लाभ पहंुचाते आ रहे है  पर इस एवज में गौसेवक मैत्री को पशु विभाग में ना ही नियमित किया जाता है ना ही कोई मानदेय हर महीने दिया जाता है। जबकि सभी विभाग में इस तरह के कर्मचारियों को कुछ ना कुछ मानदेय प्रतिमाह दिया जाता है। म.प्र.गौसेवक मैत्री योजना भारत सरकार ,राज्य सरकार द्वारा संचालित है। इसलिये गौसेवक मैत्रियों ने छत्तीसगढ़ की भांति मानदेय दिलवाने के लिये सभी को ज्ञापन सौंपा। इस बैठक में गौसेवक मैत्री छिन्दवाड़ा, पांढुर्णा, पशु उपसंचालक डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार, डॉ.पंकज  माहोरे, डॉ.टांडेकर, डॉ.सिंह, डॉ.मर्सकोले, डॉ.ठाकुर इत्यादि सभी जिले के सभी ब्लॉक के पशुचिकित्सक विस्तार अधिकारी उपस्थित थे। 
Share News On