58 परिवारों को मिली 2 लाख 36 हजार की आर्थिक सहायता
छिंदवाड़ा
13-Sep-25
सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में दोनों जिलों के हितग्राहियों को सांसद ने वितरित किये चौक
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू हर उस व्यक्ति की जरूरत पूरी कर रहे है, जो उनके समक्ष अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की गुहार लगा रहे है। इसी कड़ी में शनिवार को सांसद कार्यालय में छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के 58 परिवारों को सांसद श्री साहू ने अपनी स्वेच्छानुदान निधि से 2 लाख 36 हजार की सहायता राशि के चौक वितरित किये। चौक पाकर सभी के चेहरों पर खुशी देखी गई।

सांसद श्री साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि हर जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाये। इसी मंशा को पूरा करते हुए छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के हर जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सांसद श्री साहू लगातार छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले का दौरा कर रहे है। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवार द्वारा सांसद श्री साहू से मुलाकात करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर आर्थिक सहायता के लिए निवेदन किया जा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए लगभग सभी के आवेदनों पर विचार करते हुए उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
सांसद श्री साहू के समक्ष पहुंचे आर्थिक सहायता के आवेदनों में इलाज, स्कूलों एवं कॉलेजों की फीस सहित अन्य मामले शामिल है। उक्त राशि के चौक मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस राशि से उनकी जरूरतें पूरी हो जायेगी। गौरतलब है कि सांसद श्री साहू इसके पूर्व भी सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा सहित सौंसर एवं पांढुर्णा दौरे के दौरान कई हितग्राहियों को अपनी स्वेच्छानुदान निधि से लाखों की सहायता राशि दे चुके है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, राजू नरोटे, दारा जुनेजा, जागेन्द्र अल्डक, परमजीत विज, रिजवान कुरैशी, अलकेश लांबा, विशवेन्द्र सिंह बैस सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हितग्राही उपस्थित थे।