Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नगर मंडलों ने तैयार की सेवा पखवाड़े की कार्ययोजना

नगर मंडलों ने तैयार की सेवा पखवाड़े की कार्ययोजना
छिंदवाड़ा
13-Sep-25
राम मंदिर और गुलाबरा मंडलों में हुई बैठक

छिंदवाड़ा

राम मंदिर नगर मंडल और गुलाबरा नगर मंडल ने सेवा पखवाडे़ को लेकर बैठकों का आयोजन करते हुये आगामी कार्ययोजना तैयार की है। राम मंदिर नगर मंडल ने सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्यशाला का आयोजन शिवशक्ति लॉन चंदनगांव में और गुलाबरा नगर मंडल ने सेवा पखवाडे़ को लेकर बैठक का आयोजन चन्द्रप्रभा लॉन में किया।

शिवशक्ति लॉन चंदनगांव और चन्द्रप्रभा लॉन में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर और मंडल अध्यक्ष लीला बजोलिया ने विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, संगोष्ठी, चित्रकला, प्रदर्शनी के कार्यक्रम मंडल तथा जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सभी कार्यकर्ता जुड़े और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इनसे जोड़े। उन्होने कार्यकर्ताओं को बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी 100 स्वास्थ्य शिविर पूरे संसदीय क्षेत्र में लगाए जा रहे है, जिसका लाभ सभी को मिले इसकी चिंता कार्यकर्ता अवश्य करें ।    
         शिवशक्ति लॉन चंदनगांव में बैठक का संचालन करते हुए पंकज पाटनी ने जानकारी दी कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर बूथ पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर, एक पौधा मां के नाम पौधरोपण करना है। सभी कार्यक्रमों की जानकारी संगठन एप पर अपलोड करना है। बैठकों के प्रारंभ में वरिष्ठ कार्यकर्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिवशक्ति लॉन चंदनगांव में आभार प्रदर्शन मयूर पटेल ने किया।

शिवशक्ति लॉन चंदनगांव की बैठक में यह रहे उपस्थित

शिवशक्ति लॉन चंदनगांव में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, मोरेश्वर हिवसे, शरद बैंडे, गजेन्द्र बारस्कर, मोहित बुनकर, मो शाहिद, बबलू पराते, शिरीन आनंद दुबे, निखिल बारस्कर, वंदना विश्वकर्मा, ऋषभ ताम्रकार, बीरबल साहू, मंगेश कपाले, चंद्रप्रकाश ठाकुर, कुणाल पाल, अनिल सोनी, चेतन सोनी, ऋषिकांत मालवीय, यश गुप्ता, राजू चौकसे, विराट भारद्वाज, नरेंद्र बागड़ी, हेमंत बारस्कर, राजेश चौरे, राजेंद्र मंडराह, राजू पवार, हेमंत गोहटे, रुक्मणि खलोते, नीलम विश्वकर्मा, आशुतोष गुप्ता, मो अल्तमश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चन्द्रप्रभा लॉन की बैठक में यह रहे उपस्थित

चन्द्रप्रभा लॉन में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष लीला बजोलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, जागेंद्र अल्डक, भूरा भंवरकर, संयोजक दिनेश मालवीय, श्यामराव कपाले, मंडल महामंत्री अंकित तिवारी, आशुतोष बड़ीबा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू मंडराह, मंडल के उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, ममता डोंगरे, प्रतिभा कपाले, भारती जैन, प्रभा ओकटे, वरिष्ठ नेता चेतराम पाल, विकास जामकर, विशाल सूर्यवंशी, कुणाल पाल, योगेश चरपे एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठगण और  मातृशक्ति उपस्थित रही।
Share News On