अजाक्स अधिकारी-कर्मचारी संघ की जल्द बनेगी नई कार्यकारिणी
छिंदवाड़ा
13-Sep-25
छिंदवाड़ा
खजरी चौक स्थित अजाक्स कार्यालय में प्रांत अध्यक्ष द्वारा नियुक्त नवीन जिला आजक्स अध्यक्ष शीलाराम अहिरवार की उपस्थिति में सामान्य सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अजाकस संघ छिंदवाड़ा के अधिकारी एवं कर्मचारी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का पुुष्पहारों से स्वागत किया गया। इस सभा में आजक्स के कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें एक सप्ताह के अंदर नवीन जिला अजाक्स कार्यकारिणी का गठन करने और नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं मनोनयन हेतु कार्यकारिणी के गठन में महिलाओं एवं एस.सी., एस.टी. कर्मचारी अधिकारियों को प्रतिनिधित्व नियमानुसार दिया जाएगा ।
