Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हल्ला बोल की रणनीति बनाने शहर कांग्रेस की बैठक रविवार को

हल्ला बोल की रणनीति बनाने शहर कांग्रेस की बैठक रविवार को
छिंदवाड़ा
13-Sep-25
छिन्दवाड़ा

भाजपा शासित नगर पालिक निगम के द्वारा तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए जनता पर भारी भरकम बढ़ा हुआ स्वच्छता कर, जल कर व सम्पत्ति कर लगाया गया है जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल व शहर कांग्रेस के द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाना है। आगामी समय में होने वाले इस वृहद आंदोलन की तैयारियों को लेकर 14 सितम्बर रविवार को राजीव भवन में अहम बैठक आयोजित की गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि बैठक रविवार दोपहर 2 बजे से राजीव भवन में प्रारंभ होगी। बैठक में निगम द्वारा बढ़ाए गए टैक्स के खिलाफ आवाज उठाने व आंदोलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आयोजित बैठक में कांग्रेस पार्षद दल के साथ ही शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।  


Share News On