आज नाट्यगंगा संस्था द्वारा नाटक 'रिजक की मर्यादा' का मंचन
छिंदवाड़ा
14-Jun-25
छिन्दवाड़ा
जिले के एकमात्र रंगमंडल नाट्यगंगा के द्वारा 45 दिवसीय फिल्म एवं थिएटर एक्टिंग वर्कशॉप के समापन पर नाट्यगंगा संस्था की ओर से 'रिजक की मर्यादा' नामक नाटक का मंचन आज (रविवार) को शाम 06:55 पर श्रेयांश टॉकीज सभागार में किया जाएगा.
नाट्यगंगा जिले की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था है. यह संस्था हर साल नए कलाकारों को रंगमंच से जोड़ने के लिए एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन करती है. इस वर्ष भी संस्था द्वारा 45 दिवसीय फिल्म एवं थिएटर वर्कशॉप का आयोजन पिछली १ मई से किया जा रहा है. देश के सुप्रसिद्ध रंगकर्मियों के द्वारा इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय के साथ-साथ गीत, संगीत, उच्चारण, संवाद अदायगी, थिएटर गेम्स, वोईस एवं स्पीच, मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस वर्ष आयोजित 45 दिवसीय फिल्म एवं थिएटर एक्टिंग वर्कशॉप के समापन पर प्रतिभागियों ने लोक कथाकार विजय दानदेथा की कहानी पर आधारित नाटक 'रिजक की मर्यादा' को तैयार किया है. जिसका मंचन आज शाम 06:55 पर श्रेयांश टॉकीज सभागार में किया जाएगा.
इस नाटक में 50 से अधिक कलाकार अभिनय करेंगे. नाटक का निर्देशन संस्था के गुरु सचिन वर्मा करेंगे. गीत, हास्य, अभिनय, रोमांच, सस्पेंस से भरे इस नाटक को देखने के लिए संस्था के द्वारा सभी शहरवासियों को आमंत्रित किया गया है.