छिंदवाड़ा में मानसून की दस्तक, तेज बारिश के साथ से ठंडक बढ़ी, उमस से मिली राहत
छिंदवाड़ा
14-Jun-25
छिंदवाड़ा
पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक गर्मी से बेहाल छिंदवाड़ा के लोगों के लिए शनिवार की बारिश राहत लेकर आई। दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद ठंडी हवाओं और लगातार आधे घंटे से अधिक चली मूसलाधार बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। मौसम विभाग 2 से 3 दिन में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जता चुका है। शनिवार की बारिश उन्हीं संभावनाओं को सही ठहराती नज़र आई।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं शनिवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान घटकर 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक लुढ़क गया।
पहली बारिश से सभी को राहत
अचानक आई इस बारिश से किसानों के साथ-साथ आमजन को भी राहत प्रदान की। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी लेकिन लोगों ने बारिश का पुरजोर स्वागत किया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो सकता है।