Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आज मराठा समाज के सामाजिक भवन का भूमिपूजन

आज मराठा समाज के सामाजिक भवन का भूमिपूजन
छिंदवाड़ा
24-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

जिला क्षत्रिय मराठा समाज के छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक भवन निर्माण का भूमिपूजन एवं शिलान्यास रविवार को होगा। जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर रविवार को दोपहर 2 बजे नागपुर रोड ग्राम सर्रा स्थित कल्पतरु विहार कॉलोनी के पीछे, वार्ड क्रमांक 35 में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू भवन निर्माण का भूमिपूजन कर शुभारंभ करेंगे। 

जिला क्षत्रिय मराठा समाज के अध्यक्ष प्रवीण काटकर ने कहा कि सामाजिक भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कार और आने वाली पीढिय़ों के लिए एक मजबूत आधार होगा। यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। इससे समाज की एकता और परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा। 
उन्होंने समाजबंधुओं से सपरिवार समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।  जिला क्षत्रिय मराठा समाज को भवन निर्माण आवश्यकता और इंतजार लंबे समय था।

Share News On