Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गांगीवाड़ा में लगा 38 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 325 की हुई जांच

गांगीवाड़ा में लगा 38 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 325 की हुई जांच
स्वास्थ्य
24-Oct-26
7 मरीजों को किया गया रेफर

3 लाख से होगा स्कुल में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण,

छिंदवाड़ा अपडेट

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में पहुचने वाले हर मरीज का बेहतर से बेहतर उपचार मिलेगा। गंभीर मरीजों को छिन्दवाड़ा सहित महानगरों में भेजकर उनका उचित उपचार किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से आयुष्मान योजना के तहत करोड़ों देशवासियों का निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है। छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा में लगातार लगने वाले 100 शिविरों में आने वाले मरीजों का निःशुल्क और बेहतर ईलाज होगा। 

यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने गांगीवाड़ा में आयोजित 38 वां निःशुल्क शिविर के दौरान कही। शिविर के शुभारंभ अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। प्रधानमंत्री मोदी के सेवा ही संगठन के संकल्प को पूरा करने में स्वास्थ्य शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने गांगीवाड़ा के शासकीय स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थियों से संवाद किया और स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए सांसद निधि से 3 लाख की राशि देने की घोषणा भी की।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में गांगीवाड़ा में 38 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 325 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 185 महिलाओं व बालिकाओं और 140 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 07 गंभीर मरीज को छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैषी, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालाघाट प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, चंद्रकुमार चंदु जैन, मंडल उपाध्यक्ष बलवान चोरिया, गोपाल पटेल, मुन्ना साहू सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बच्चों से किया संवाद और अतिरिक्त कक्ष के लिए दी 3 लाख की राशि

गांगीवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने गांगीवाड़ा के शासकीय स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से स्कूल में होने वाली पढ़ाई के साथ ही उनके पाठयक्रम को लेकर चर्चा की। इस दौरान बच्चों ने भी सांसद बंटी विवेक साहू से के समक्ष अपने मन की बात रखी। सांसद श्री साहू ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करते हुए अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करने के लिए कहा। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने पिछले वर्ष परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल में कक्ष की कमी का उल्लेख करते हुए अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का निवेदन सांसद बंटी विवेक साहू से किया। जिसे सहज ही स्वीकार करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए सांसद निधि से 3 लाख की राशि देने की घोषणा भी की।
Share News On