Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भोपाल में राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार से सम्मानित हुए तिवारी

भोपाल में राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार से सम्मानित हुए तिवारी
छिंदवाड़ा
23-May-26
तीन लाख की राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न किया भेंट

छिंदवाड़ा

22 मई अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में जैव विविधता दिवस मनाया गया और जैव विविधता संरक्षण के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की गई। 

इसी मंच से राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार वर्ष 2024 एवं 2025 व्यक्तिगत अशासकीय श्रेणी में  राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, समाजसेवी और पर्यावरण हितैषी विनोद कुमार तिवारी को अतिथियों ने समाप्ति किया। श्री तिवारी को पुरस्कार में तीन लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेट की गई। 

आयोजित राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार सम्मान समारोह में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण चेन्नई के अध्यक्ष वीरेंद्र आर तिवारी, वन प्रबंधन संस्थान भोपाल के निदेशक डॉक्टर के रवि चंद्रन, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण चेन्नई के सदस्य सचिव डाक्टर बी बालाजी, राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव सुदीप सिंह सहित राज्य स्तरीय विविधता बोर्ड के पूर्व सदस्य सचिव राम गोपाल सोनी, अतुल श्रीवास्तव एवं पूर्व आईएफ चितरंजन त्यागी सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।
Share News On