Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कृष्ण-सुदामा मित्रता के चित्रण ने श्रोताओं के आंखों में लाए आंसू

कृष्ण-सुदामा मित्रता के चित्रण ने श्रोताओं के आंखों में लाए आंसू
छिंदवाड़ा
23-May-26
बसंत कॉलोनी शिव मंदिर प्रागंण में कथा का अंतिम दिन

छिंदवाड़ा

सदियों से मित्रता की मिसाल बने कृष्ण और सुदामा के चरित्र का वर्णन आज उपस्थित श्रोताओं को रूला गया। बसंत कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राधा कृष्ण महिला मंडल द्वारा आयोजित भागवत कथा का आंज अंतिम दिन था। वृंदावन के भागवत मर्मज्ञ डॉक्टर अनिल शास्त्री द्वारा  प्रतिदिन भागवत का वाचन किया जा रहा है। उन्होंने भागवत सप्ताह के अंतिम दिन श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा की बहुत सुंदर व्याख्या की। 

सुदामा के स्वाभिमान का चित्रण करते हुए श्री शास्त्री ने बताया की विवाह के बहुत साल बाद तक उन्होंने अपनी पत्नी सुशीला को यह नहीं बताया था कि द्वारकाधीश उनके बचपन के मित्र हैं क्योंकि वे जानते थे कि उनकी पत्नी श्रीकृष्ण से सहयोग मांगने के लिए कहेगी। सुदामा की पत्नी सुशीला को तो स्वयं भगवान ने साधु वेश में जाकर बताया की द्वारकाधीश सुदामा के बचपन के मित्र हैं। सुदामा ने अपनी पत्नी के सामने जाने के लिए शर्त रखी कि मैं जाऊंगा पर पाने की लालसा लिए बिना और ना ही कुछ मांगूंगा। सुदामा के द्वारका पहुंचने पर श्री कृष्ण जिस तरह सुदामा से मिले उसका बड़ा मार्मिक चित्रण किया राधा कृष्ण मंडल द्वारा अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो... गीत पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी।

भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव भागवत स्थल पर कथा श्रवण हेतु पहुंचे और व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही क्षेत्र के युवा भाजपा नेता भारत घई द्वारा आचार्य जी का आशीर्वाद लिया और राधा कृष्ण महिला मंडल को शानदार सफल आयोजन के लिए बधाई दी। शिव मंदिर समिति बसंत कॉलोनी के सुरेंद्र सक्सेना, हंसमुख मेहता, सुभाष सक्सेना, अश्विनी भट्ट, दिनेश मिश्रा, विनोद अग्रवाल, राजेश सक्सेना, पुनाराम उइके, योगेश व्यवहार आदि ने भागवत आचार्य डॉ अनिल शास्त्री का सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती रीता मिनोचा एवं भागवत कथा के मुख्य यजमान रूपराम साहू, संतोष दुबे ने आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान करने के लिए सेवकराम उसरेठे, महेन्द्र कुमार साहू ,बाबूलाल डेहरिया, दरेश साहू,डाक्टर सुनील राय, निलेश ठाकुर, संदीप साहू, चौकसे जी एवं मनीष भट्ट और पत्रकार बंधुओ का आभार माना जिन्होंने सनातन संस्कृति और भागवत कथा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया।
Share News On