Home News Helpline Classified Jobs About Contact

निधन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जताया दुख

निधन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जताया दुख
छिंदवाड़ा
23-May-26
छिन्दवाड़ा

मोहबे मार्केट निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी प्रभात गोयल के सुपुत्र अनुभव गोयल का अल्प आयु में निधन होने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे स्वर्गीय अनुभव गोयल को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए उन्हें मोक्ष प्रदान करे साथ ही इस दुख की घड़ी को सहन करने की परिवारजनों को शक्ति दे।

श्रीमती निशा खरे के निधन पर जताया दुख

मोती नगर निवासी विनित खरे की धर्मपत्नी श्रीमती निशा खरे का चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री में स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन हो गया। श्रीमती निशा खरे के निधन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे स्वर्गीय श्रीमती निशा खरे को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए उन्हें मोक्ष प्रदान करे साथ ही इस दुख की घड़ी को सहन करने की परिवारजनों को शक्ति दे।
Share News On