Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आषाढ़ी एकादशी पर दिण्डी यात्रा निकालेगा तिरोले कुनबी समाज

आषाढ़ी एकादशी पर दिण्डी यात्रा निकालेगा तिरोले कुनबी समाज
छिंदवाड़ा
29-Jun-25
छिंदवाड़ा

तिरोलेे  कुनबी  समाज  आगामी 6 जुलाई को अषाढ़ी एकादशी के अवसर पर हरिनाम कीर्तन, दही लाई कार्यक्रम पश्चात् भव्य दिण्डी यात्रा निकालेगा।यह निर्णय रविवार को समाज की बैठक में लिया गया। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी बैठक में विचार विमर्श किया गया। समाज के अध्यक्ष चंद्रभान देवरे ने बताया कि इसके अलावा जुलाई माह में ही समाज द्वारा चलाये  जा  रहे हरियाली महोत्सव के अंतर्गत ग्राम लिंगा (सालीमेटा) में हमारे जिले के लोकप्रिय सांसद विवेक बंटी साहू की द्वारा एक पेड़ माॅ  के  नाम  कार्यक्रम  के अंतर्गत  वृक्षारोपण  कार्यक्रम  आयोजित किया जायेगा । जिसमें सभी सामाजिक बंधुओं को अपने-अपने खेतों में वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया जायेगा साथ ही समाज द्वारा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों एवं समाज के उन सभी छात्रों का सम्मान किया जावेगा जिन्होनें 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये हैं । इस अवसर पर बैठक में बड़ी संख्या में  कार्यकारिणी  सदस्य, मातृशक्ति, वरिष्ठगण एवं युवा साथी उपस्थित रहे ।
Share News On