Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शहर के सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी आप

शहर के सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी आप
छिंदवाड़ा
29-Jun-25
छिंदवाड़ा

जिले में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने को लेकर आप का नेतृत्व छटपटा रहा है। जिले का शीर्ष नेतृत्व लगातार बैठकें कर अपने वजूद को और मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी छिंदवाड़ा जिला इकाई के नेतृत्व में  रविवार को  समस्त पदाधिकारी की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें पार्टी हित के लिए समस्त 48 वार्डो में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति पर विचार विमर्श कर विधानसभा प्रभारी के नाम पर विचार विमर्श किया गया एवं सर्व सम्मति से जल्द ही सभी विधानसभा अध्यक्षों के नाम एवं वार्ड अध्यक्षों के नाम घोषित किए जाएंगे और वार्ड अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर पार्टी का विस्तार किया जायेगा । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी विंग एवं जिला प्रभारी वीरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव ओबीसी विंग एवं पॉढुर्णा जिला प्रभारी अशोक विश्वकर्मा सहित पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू पाण्डे, जिला सचिव दीपक पवार, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सूरज मौर्य, मतीन अंसारी, दीपक बंदेवार, पूर्व ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष, अमरवाड़ा विधानसभा से राहुल चांदपुरिया, हरिप्रसाद बेलवंशी उपस्थित रहे ।
Share News On