Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

1 और 2 जुलाई को भारी बारिश की संभावना, कुछ स्थानों पर चल सकती है तेज हवाएं

1 और 2 जुलाई को भारी बारिश की संभावना, कुछ स्थानों पर चल सकती है तेज हवाएं
छिंदवाड़ा
29-Jun-25
रिमझिम बारिश ने वातावरण में घोली ठंडक

छिंदवाड़ा

मानसूनी बारिश का आगमन जिले में हो चुका है। पिछ ले 2-3 दिनों से  लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी है तो वही 1 और 2 जुलाई को भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है साथ ही ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती है। इस बीच तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
यदि आप घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ बारिश के बचने के लिए छाता या बरसाती अवश्य रखें क्योंकि अगले दो दिन जिले में भारी बारिश की संभावनाएं हैं।साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर के बाद हल्की बारिश, मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश, गुरूवार को हल्की बारिश होगी तो वहीं शुक्रवार को फिर एक बार तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन दिनों में तापमान में 26 से 28 डिग्री रहेगा। वातावरण में ठंडक रहेगी।बारिश के दिनों में यदि आपका भीगने का मन करें तो भूल कर भी ऐसा नहीं करना। डाॅक्टरों ने समझाईश दी है कि बारिश में भीगने से बुखार और सर्दी खांसी हो सकती है खासकर बच्चों को बारिश से बचने की सलाह दी जाती है।

सावधान, नदी-नालों में रहेगा तेज बहाव
तेज बारिश के चले नदी-नालों में तेज बहाव रह सकता है अतः इन्हें पार करते समय सावधनी रखे।नाले और रपटों पर पानी ऊपर से बह रहा हो तो इन्हें पार करने की बजाए पानी उतरने का इतंजार जिंदगी के लिए ज्यादा होगा।प्रशासनिक एडवायजरी भी जारी की गई है कि नदी-नालों में पानी पुल के ऊपर बह रहा हो तो जान जोखिम में डालकर इन्हें पार न करें। कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है।
Share News On