Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भारी बारिश में भी संकल्प यात्रा जारी, सांसद की पदयात्रा चौथे दिन पांढुर्णा पहुंची

भारी बारिश में भी संकल्प यात्रा जारी, सांसद की पदयात्रा चौथे दिन पांढुर्णा पहुंची
छिंदवाड़ा
29-Jun-25
जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी की सांसद के साथ पदयात्रा

छिंदवाड़ा

चैथा संकल्प, 14 दिन और चार सौ से अधिक किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू यात्रा के चैथे दिन पांढुर्णा जिला पहुंचे। उनकी यात्रा की अगवानी करने जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता पहुंचे साथ ही उन्होंने उनके साथ कदम से कदम मिलाकर पदयात्रा भी की। सांसद श्री साहू ने पदयात्रा के दौरान पांढुर्णा शहर के विभिन्न वार्डो में भी पदयात्रा करते हुए कन्याओं,वृध्दजनों एवं माताओं का आर्शीवाद लिया। पदयात्रा के दौरान ही सांसद श्री साहू ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम में शामिल होकर मन की बात के कार्यक्रम को सुना और देखा।
         सांसद श्री साहू की चैथे दिन की पदयात्रा के दौरान भारी बारिश भी होती रही लेकिन भारी बारिश के बीच भी सांसद सहित पदयात्रियों का हौसला,उत्साह और उमंग इतना था कि उनके कदम नहीं रूके। धूनीवाले के दादाजी धाम खंडवा पहुंचने की चाह पदयात्रियों के कदम को आगे बढ़ाते गई। दादाजी धूनीवाले के जयकारों और भजनों के साथ पदयात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। 
पदयात्रा के चैथे दिन की शुरूआत पांढुर्णा जिले के ग्राम अंबाड़ा से की। यह पदयात्रा अंबाड़ा से प्रारंभ होकर मोरगोंदी,लेनडोरी,कामठी कला, उमरी,जुनेवानी, सावरगांव होते हुए पांढुर्णा पहुंची। पदयात्रा के पांढुर्णा पहुंचने पर लोगों द्वारा सांसद श्री साहू सहित पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। सांसद श्री साहू ने घनपेठ बाईपास होते हुये घनपेठ वार्ड, तिलक वार्ड, टेकडी वार्ड, नया हनुमान मंदिर, टेकडी वार्ड प्राचीन हनुमान मंदिर, गुरुदेव वार्ड, आजाद वार्ड, गांधी वार्ड, अन्ना भाऊ साठे चैक, श्रीराम मार्केट, श्रीं राम मंदिर, गुजरी चैक गणेश वार्ड, हनुमंती वार्ड, पंढरी वार्ड, महावीर वार्ड, समता कॉलेज, राजभोज स्मारक, जलाराम मंदिर, पंचशील चैक,छत्रपति शिवाजी महाराज चैक, तीनशेर चैक में पदयात्रा करते हुए लोगों से मुलाकात की और कन्याओं, वृध्दजनों और माताओं का आर्शीवाद लिया। सांसद श्री साहू ने पांढुर्णा स्थित श्री दादाजी दरबार में पूजा अर्जना करने के बाद इंदिरा भवन पहुंचकर रात्रि विश्राम किया।
          सांसद श्री साहू अपने पांचवे दिन की पदयात्रा की शुरूआत 30 जून को पांढुर्णा शहर से करेंगे। वे सुबह श्रीं दादाजी दरबार से पदयात्रा की शुरूआत करते हुये वसई वार्ड, संत रविदास वार्ड, मजदूर केंन्द्र, शिवाजी वार्ड, जयस्तंभ चैक, संत जगनाड़े चैक, खारी वार्ड, श्रीं दादाजी दरबार भोपाल रोड, टेकडी वार्ड से होकर भोपाल बाईपास से भन्दार गोदी, देवखापा, खेडीकला, तिगांव होकर मोही पहुचेगें, दादाजी दरबार मोही में सांसद श्री साहू और पदयात्री दोपहर का भोजन करेगें। मोही से पदयात्रा चिंचडा पहुचेगी, चिंचडा में सांसद श्री साहू और पदयात्री रात्रि विश्राम करेंगे।  
जूनावानी में सुनी पीएम की मन की बात
सांसद बंटी विवेक साहू अपनी पदयात्रा के दौरान ही 29 जून रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। मन की बात कार्यक्रम का आयोजन पांढुर्णा जिले के तीगांव मंडल के ग्राम जूनावानी में किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम के 123वें एपिसोड में योग दिवस का जिक्र किया है और योग दिवस की थीम को लेकर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार की थीम भी बहुत खास थी, ’एक पृथ्वी - एक स्वास्थ्य’ ये सिर्फ एक नारा नहीं है, ये एक दिशा है जो हमें ’वसुधैव कुटुंबकम’ का एहसास कराती है। इंटरनेशनल योग दिवस लगातार भव्य होता जा रहा है।

पदयात्रा में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

सांसद बंटी विवेक साहू की पदयात्रा के दौरान पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू परमार, संतोष जैन, नगरपालिका अध्यक्ष पांढुर्णा संदीप घाटोड़े, उज्जवल सिंह चैहान, प्रवीण चैहान, मंडल अध्यक्ष कृष्णा सरेयाम, बाल्या उर्फ अनिल ठाकरे, प्रकाश छगानी, बूथ अध्यक्ष अशोक बारंगे, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश साहू, वरिष्ठ समाज सेवी प्रभुनारायण नेमा, विशाल शर्मा, राहुल मोहोड़, नरेश कलंबे,प्रशांत दाढ़े,गोलू कोरडे,सोनू बागड़े, मदन भांगे, बनी छगानी, विष्णु लेन्डे,भूषण केवटे, सतीश बाम्बले, पंकज नाईक, गिरीश कोरडे, किशोर धुर्वे, लोचन खवसे,गोरेलाल साहू, पवन क्षत्रिय, मदन साहू, राजेश साहू, संतोष पटेल, दिलीप केवटे, यादव राव डोबले,निलेश सोनटके,उमेश उरकुदे,प्रदीप कामदार, प्रवीण पालीवाल, गोविंद अग्रवाल, प्रदीप जुनानकर,अनिल खत्री, महेश गिरारे,प्रवीण निंबुलकर, कैलाश बोदके,सुनील अमिज्रे,गोलू घाटोड़े,अजय चिचोलकर,भूपेन्द्र करेरा, नितिन बहूने, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, नीरज सिंह ठाकुर, महेंद्र घोड़े, लोचन खवसे, नगर महामंत्री अंकित तिवारी, अंकित सोलंकी, नरेंद्र माहोरे, आनंद गौहर, विकास वर्मा, आकाश ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Share News On