Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

तिरोले कुनबी समाज ने मनाई शिवाजी जयंती

तिरोले कुनबी समाज ने मनाई शिवाजी जयंती
छिंदवाड़ा
19-Feb-26
छिंदवाड़ा 

गुरूवार को तिरोले कुनबी समाज ने चंदनगाव स्थित समाज भवन में मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस अवसर पर भवन में स्थापित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और जय भवानी, जय शिवाजी का उदघोष किया गया। इसके पश्चात सभी सामाजिक बंधूओ ने नागपुर रोड स्थित शिवाजी चौक पर पहुंच कर शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

तत्पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित शयामराव कपाले ने शिवाजी महाराज के पराक्रम और  साहस के बारे में जानकारी दी तथा समाज के अध्यक्ष चंद्रभान देवरे ने शिवाजी महाराज को एक आदर्श और प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए उनकी कूट नीति का अनुसरण करने का आव्हान किया साथ ही हमें  अपने  समाज को संगठित करते हुए कैसे आगे बढ़ाना है इस पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समाज के अध्यक्ष श्री देवरे ने सभी सामाजिक बंधूओ, मातृ शक्ति वरिष्ठ नागरिक संगठन एवं युवा कार्यकर्ताओं का सह्रदय आभार व्यक्त किया गया ।
Share News On